एकतरफा प्यार का शिकार हुई यह लड़की, इंकार करने पर आरोपी ने बीच रस्ते में लगाई…

मुंबई पुलिस ने कांदिवली इलाके में तकरीबन डेढ़ महीने पहले 15 साल की एक लड़की की हुई हत्या की गुत्थी को सुलझाने का दावा किया है। मुंबई पुलिस ने इस मामले में 15 साल के एक युवक को गिरफ्तार किया है। मुंबई पुलिस ने 3 अक्टूबर को पालघर के तलासरी स्थित एक नाले से 15 साल की एक लड़की की अधजली लाश बरामद की थी। तकरीबन डेढ़ महीने के बाद पुलिस को हत्या की गुत्थी को सुलझाने में सफलता मिली है। पुलिस ने  मोबाईल लोकेशन के आधार पर लड़की के पड़ोस में रहने वाले 25 वर्षीय युवक को हत्या और पोक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है।

खबरों के मुताबिक मृतक लड़की 9वीं क्लास की छात्रा थी और अपने परिवार के साथ कांदिवली पूर्व, पोइसर के जनैया कंपाउंड में रहती थी। वह 1 अक्टूबर की दोपहर अचानक गायब हो गई। काफी खोजबीन करने के बाद जब थी इसको उसके माता- पिता को उसकी कोई खबर नहीं मिली तो परेशान होकर उन्होंने समता नगर पुलिस स्टेशन में उसकी लापता होने की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। मामला मुंबई के कांदिवली पूर्व के समता नगर पुलिस थाने में दर्ज हुआ पुलिस ने जांच शुरू की और पूरे सबूत मिलने पर उसने पड़ोस में रहने वाले अजय अशोक बेनवंची को गिरफ्तार किया।