बेल का जूस पीने से शरीर को मिलता है ये लाभ

कई तरह की बीमारिया के होने के आसार रहते। इस दौहरान हीट स्ट्रोक, लू जैसी गंभीर बीमारियां बहुत होती हैं। अगर आप भी लू से बचना चाहते हैं तो बेल का जूस पिए। ये जूस आपको पेट सम्बन्धी समस्या को भी पूरी तरह दूर करेगा।

इसका फल बहुत ही कठोर होता है लेकिन अंदर का भाग मुलायम, गूदेदार और बीजों से पूरी तरह युक्त होता है। बेल के फल का जीवनकाल बहुत लंबा होता है। पेड़ से अलग होने के बाद भी यह काफी लम्बे समय तक इस्तेमाल किया जा सकता है।

बेल का इस्तेमाल अनकों प्रकार की दवाई बनाने में बखूबी किया जाता है। बेल में कई प्रकार के रसायनिक तत्व पाए जाते हैं। बेल का जूस हेल्थ के लिए बहुत ही अधिक गुणकारी होता है। इसमें ऑर्गेनिक कंपाउंड, कैल्शियम, फाइबर, प्रोटीन, आइयन विटामिन और फास्फोरस होता है। पेट से जुड़ी बीमारियों को दूर करने के लिए बेल का जूस का कोई भी जवाब नहीं होता है।

पेट में ठंडक : बेल का जूस पेट में ठंडक पहुंचाता है। लू से भी बचाता है। खून साफ : बेल का जूस पूरे शरीर के खून को साफ करता है। पेट से जुड़ी बीमारी : पेट से जुड़ी सारी बीमारियों को दूर करता है। बेल जूस हमारे पेट को साफ करता है। डायबिटीज में राहत : डायबिटीज से ग्रस्त लोगों को बेल की पत्ती का रस पीना चाहिए। डायबिटीज में राहत मिलती है। कोलेस्ट्रॉल : बेल का रस कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखने में मददगार होता है।