नेपाल पहुंचकर भारतीय सैलानी पेट्रोल और डीजल से वाहनों की टंकियां करा रहे फूल , जाने पूरी खबर

भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा खुलते ही अब चहल-पहल बढ़ने लगी है। भारतीय सैलानी नेपाल पहुंचकर सस्ते दाम में बिक रहे पेट्रोल और डीजल से वाहनों की टंकियां फुल करा रहे हैं।

साथ ही, नेपाल से कॉस्मेटिक सामान की भी बढ़चढ़ कर खरीददारी कर रहे हैं। हालांकि अब तक अधिकतर लोगों को अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सामान्य आवाजाही शुरू होने की जानकारी नही है। आने वाले दिनों में नेपाल में भारतीय सैलानियों की तादात में बढ़ोत्तरी की संभावनाएं लग रही हैं। सीमा खुलने से बॉर्डर से सटे भारतीय बाजारों के व्यापारियों ने भी राहत की सांस ली है।

कोरोना के कारण भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा करीब दो साल तब बंद रही। इसके चलते सीमा से सटे नेपाल के कंचनपुर और चम्पावत के टनकपुर बनबसा का व्यापारी काफी प्रभावित हो रहा था।

हालांकि नेपाल सरकार ने करीब डेढ़ माह पूर्व ही भारतीयों के लिए सीमा खोल दी थी। लेकिन नेपाल में प्रवेश के लिए 72 घंटे पूर्व कराई गई कोरोना जांच रिपोर्ट अनिवार्य की गई थी। इससे भारतीय लोग नेपाल नहीं पहुंच पा रहे थे। दोनों ओर सीमा पर सामान्य आवाजाही की मांग लंबे समय से उठ रही थी। इसी को देखते हुए नेपाल प्रशासन ने तीन दिन पूर्व ही अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सामान्य आवाजाही की अनुमति दे दी थी।