रणवीर सिंह के साथ इस फिल्म में नजर आएँगी शालिनी पांडे, शेयर की ये फोटो

इस फिल्म में विजय देवरकोंडा और शालिनी पांडे ने 25 से ज्यादा किसिंग सीन दिए थे। फिल्म अर्जुन रेड्डी का हिंदी में भी सीक्वेल बन चुका है। जिसमें शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी ने मुख्य भूमिका निभाई थी। हिंदी वर्जन में इस फिल्म का नाम कबीर सिंह था।

फिल्म अर्जुन रेड्डी की अभिनेत्री शालिनी पांडे अब बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह के साथ अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही है। जी हां शालिनी पांडे रणवीर सिंह स्टार फिल्म जयेश भाई जोरदार में हीरोइन की भूमिका निभाने वाली है।

विजय देवरकोंडा और शालिनी पांडे स्टारर फिल्म अर्जुन रेड्डी बॉक्स ऑफिस पर बहुत बड़ी हिट साबित हुई थी। इस फिल्म में विजय देवराकोंडा ने अर्जुन रेड्डी और शालिनी पांडे ने प्रिया रेड्डी की भूमिका निभाई थी।