अमेरिका और रूस के सैनिको के बीच हुई झड़प, तैयाए किया हथियार , कहा अब तो …

अमेरिका के नेशनल सिक्‍योरिटी काउंसिल के प्रवक्‍ता जॉन उल्‍योट ने भी कुछ हिस्‍सों में हिंसा की पुष्टि की है। लेकिन उन्‍होंने इस बात से इनकार कर दिया कि अमेरिकी सैनिक इसमें घायल हुए हैं या उन्‍हें किसी तरह की कोई चोट आई है।

 

उल्‍योट ने बताया कि मंगलवार को सीरिया के समयानुसार सुबह 10 बजे दायरिक के करीब अमेरिकी सैनिक नियमित गश्‍त पर थे। इसी समय उनका वाहन रूस के मिलिट्री व्‍हीकल से टकरा गया।

इसमें कुछ जवानों को चोट आई। घटना के बाद गश्‍ती दल उस इलाके से चला गया था। उल्‍योट ने इस पर रूस की सेना की आलोचना की है। उन्‍होंने कहा, ‘असुरक्षित और अव्‍यावहारिक कदम पहले भी इस तरह की घटना की वजह बनें हैं।’ उन्‍होंने दिसंबर 2019 में भी इसी तरह की घटना के बारे में बताया।

अमेरिकी मैगजीन पोलिटको के मुताबिक कितने अमेरिकी सैनिक घायल हुए हैं इस बात की कोई खबर नहीं है। लेकिन सूत्रों की ओर से बताया गया है कि कई अमेरिकी सैनिकों को चोट आई हैं।

सीरिया में अमेरिकी और रूस के सैनिकों के बीच हिंसा की खबरें हैं। बताया जा रहा है कि उत्‍तर-पूर्वी सीरिया में हुई इस घटना में अमेरिका के कुछ सैनिक घायल हुए हैं।

यह घटना मंगलवार को हुई है और इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि झगड़ा क्‍यों हुआ है। कई अमेरिकी सैनिकों को हल्‍की चोट आई हैं। इस घटना में रूस के सैनिकों के अलावा उनकी बख्‍तरबंद वाहन भी शामिल थे।