बेटे की शादी से पहले पिता ने समधन को…, टूटी शादी

बताया गया कि दोनो के बच्चों की फरवरी माह के पहले सप्ताह में शादी थी। लेकिन इससे पहले ही अचानक लड़के का पिता और लड़की की मां गायब हो गयी।

 

हालांकि परिजनो ने परिजनो ने तो पुलिस से शिकायत करते वक्त सिर्फ लापता होने का जिक्र किया लेकिन इसके बाद चर्चाओं का शिलशिला जारी हो गया। बताया गया कि लड़के का पिता और लड़की की मां एक-दूसरे को कॉलेज के दिनों से जानते थे, और दोनो एक दूसरे को पंसद करते थे।

हालांकि दोनो की उस वक्त शादी नही हो पायी, लेकिन इत्तफाक से जब दोनो के बच्चे बड़े हुए तो उनके बीच प्रेम हो गया और दोनो के परिजन राजी हो गये तो शादी भी तय हो गयी।

लेकिन अचानक बढ़ी नजदीकियों के चलते दूल्हे के पिता और दुल्हन की मां के बीच फिर से प्यार का परवान चढ़ गया तो वो अचानक एक दिन गायब हो गये। इसकी वजह से उनके बच्चों की शादी भी टूट गयी। दूल्हे के पिता की उम्र लगभग 48 साल है वहीं दुल्हन की मां की उम्र 46 वर्ष बताई जा रही है।

बताया गया कि लड़के का पिता जहां कटारगाम इलाके से गायब हुआ, तो वहीं महिला नवसारी से लापता है। दोनों के परिजनों ने इस बात की आशंका जाहिर की है कि वे दोनों भाग गए हैं।

कहते हैं कि अगर किसी से बचपन में प्यार हो जाता है तो उसका अहसास ताउम्र उसी तरह बना रहता है। लेकिन कभी वही प्यार बच्चों की जिंदगी बर्बाद कर दे, ऐसा बहुत कम ही देखने को मिलता है। ऐसा ही एक वाक्या गुजरात के सूरत में देखने को मिला जहां एक अधेड़ के अंदर बचपन के प्यार का परवान चढ़ा तो वो अपने बेटे की होने वाली सास को लेकर ही फरार हो गया। इसकी वजह से उसके बेटे की शादी भी टूट गयी।