यूपी में खत्म होने वाला कोरोना का कहर, इस्तेमाल होने जा रही ये अनोखी चीज…

अमित मोहन ने बताया कि ई-संजीवनी पोर्टल के माध्यम से पिछले 24 घन्टे में 2,525 लोगों ने चिकित्सकीय परामर्श प्राप्त किया है। अब तक कुल 1,32,811 लोगों ने चिकित्सीय परामर्श प्राप्त कर चुके हैं।

 

यूपी के 1,37,149 क्षेत्रों में 4,13,046 सर्विलांस टीम दिवस के माध्यम से 2,67,70,953 घरों की 13,22,42,005 जनसंख्या का सर्वेक्षण किया गया है।

रविवार को कोरोना (Corona Update) के 3348 नए मामले सामने आए और 3417 लोग ठीक होकर डिस्चार्ज हुए। वहीं अब प्रदेश में एक्टिव केस 40,019 पर आ गए हैं।

उत्तर प्रदेश अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद (Amit Mohan Prasad) ने बताया कि ठीक होने के बाद डिस्चार्ज हुए लोगों की कुल संख्या 3,90,566 है।

कुल रिकवरी प्रतिशत 89.37 है। शनिवार को प्रदेश में 1,72,726 सैंपल्स की जांच की गई। अब तक प्रदेश में कुल 1,18,98,777 सैंपल्स की जांच की जा चुकी है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोविड-19 संक्रमण के केस कम हो रहे हैं, ऐसे समय में अत्यधिक सावधानी की आवश्यकता है। प्रदेश में कोविड-19 टेस्टिंग का कार्य तेजी से किया जा रहा हैं।