घर में घुसे रूसी सैनिकों के खिलाफ बुजुर्ग यूक्रेनी दंपति ने किया ऐसा, जानकर चौक जाएगे आप

यूक्रेन के एक बुजुर्ग दंपति ने रूसी सैनिकों के खिलाफ गजब का साहस दिखाया है। दंपति से उनकी प्रॉपर्टी खाली करवाने आए हथियारबंद सैनिकों को खाली हाथ लौटना पड़ा। खास बात यह है कि बिना किसी हथियार के ही इस बुजुर्ग जोड़े ने रूसी सैनिकों को खदेड़ दिया।

इस घटना का वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया, जो अब सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं।

वीडियो में चार रूसी सैनिकों को यूक्रेन के मायकोलायिव ओब्लास्ट प्रांत के वोज्नेसेंस्क गांव में एक घर में घुसते हुए दिखाई देते हैं। तीन सोल्जर परिसर में दाखिल होते हैं, जबकि चौथा बाहर इंतजार करता है। परिसर में आने पर रूसी सैनिक फैल जाते हैं और यूक्रेनी सैनिकों की तलाश करने लगते हैं। इसी बीच घर के अंदर से बुजुर्ग दंपति बाहर आता है और उन पर चिल्लाने लगता है।

फुटेज में देखा जा सकता है कि रूसियों में से एक शख्स कपल को डराने के लिए हवा में गोली चला देता, लेकिन इससे उन पर कोई फर्क नहीं पड़ता। दंपति उन पर चिल्लाते रहते हैं और उन्हें घर से बाहर निकल जाने के लिए कहते हैं। कुछ मिनटों तक बहस जारी रहती है। आखिरकार रूसी सैनिक दंपति के आगे झुक जाते हैं और बाहर चले जाते हैं।

यूक्रेनी दंपति रूसी सैनिकों के पीछे-पीछे परिसर के मेन गेट तक जाते हैं, जिससे यह सुनिश्चित हो कि सभी सोल्जर्स यहां से चले गए हैं। इस दौरान एक कुत्ता सैनिकों पर भौंकता हुआ दिखाई देता है। दंपति मेन गेट बंद करते हैं और घर के अंदर चले आते हैं। इस कपल की बहादुरी की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है। कुछ ट्विटर यूजर्स इसे हैरान करने वाला साहस बता रहे हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा कि रूसी सेना से लड़ने के लिए हर एक यूक्रेनी नागरिक के अंदर ऐसी ही बहादुरी की जरूरत है।