इस बड़े नेता ने माँगा उत्तराखंड के मुख्यमंत्री का इस्तीफा, भ्रष्टाचार का सौंपा सबूत….

राघव चड्ढा ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का इस्तीफा मांगा है। पार्टी मुख्यालय में प्रेसवार्ता कर उन्होंने कहा कि 27 अक्टूबर को ही प्रधानमंत्री ने सतर्कता सप्ताह की शुरुआत की है। उन्होंने भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की बात कही और कहा कि भ्रष्टाचार देश को खोखला करता है, मगर उत्तराखंड में सब कुछ ठीक ठाक नहीं चल रहा है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के खिलाफ उत्तराखंड के हाई कोर्ट ने भ्रष्टाचार के मामले में सीबीआइ जांच का आदेश दिया है। यह देवभूमि के इतिहास में पहली बार हुआ है कि उत्तराखंड के न्यायालय ने वहां के चुने हुए मुख्यमंत्री के खिलाफ जांच का आदेश दिया हो। यह मामला 2016 का है। जब रावत झारखंड के प्रभारी थे। उन पर झारखंड गो सेवा आयोग के अध्यक्ष पद पर नियुक्ति मामले में आरोप लगाया गया है।

चड्ढा ने कहा कि सवाल यह है कि क्या रावत मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बने रह सकते हैं। कांग्रेस या आम आदमी पार्टी अगर यह आरोप लगाती तो इसे सियासत कह सकते थे, लेकिन हाई कोर्ट यह कह रहा है कि उत्तराखंड के कण कण में भ्रष्टाचार है। कोर्ट ने कहा कि यह उत्तराखंड के हक में होगा कि इस मामले की निष्पक्ष जांच हो और सभी साक्ष्य 48 घंटे के भीतर सीबीआइ को सौंपे जाएं।