घर बैठे इस आसान से तरीके से बनाए बेसन के परफेक्ट लड्डू, जाने पूरी विधि

बेसन का मिश्रण कई बार पतला हो जाता है और लड्डू को बंधने में समय लगता है। ऐसे में इस बात का ध्यान रखें की गर्म बेसन में तगार या चीनी ना मिलाएं।

 


किसी किसी महिला के द्वारा बनाए गए लड्डू का रंग बहुत गहरा हो जाता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि बेसन के सिक जाने के बाद गेस बंद कर देते हैं और फिर चलाना छोड़ देते हैं, जिसकी वजह से लड्डू का रंग डार्क हो जाता है। ऐसे में आप बेसन भूनने के बाद किसी और बर्तन में ट्रांसफर कर दें।

बेसन के लड्डू दानेदार बनाने के लिए मोटे बेसन और तगार की जरूरत पड़ेगी। अगर तगार बाजार से नहीं लाना तो आप खुद भी बूरा और करारा दोनों को बराबर मात्रा में मिलाएं। इससे लड्डू दानेदार बनते हैं।

कई बार लड्डू गले में चिपकता है, ऐसे में इस बात का ध्यान रखे की बेसन अच्छे से भूने। अगर कबेसन जरा सा भी कच्चा होगा तो वो गले में चिपकेगा। बेसन को धीमी आंच पर चालाते हुए भूनें।

कई लोगों के बेसन में गुठलियां पड़ जाती हैं। ऐसे में गुठलियों को ठक करने में समय भी ज्यादा लग जाता है और इन्हें बनाने में मन भी नहीं लगता इसके लिए जब आप बेसन भूनती हैं, तब अच्छे से चलाती रहें। ऐसा करने से बेसन में गुठलियां नहीं पड़ेगी। अगर गुठली पड़ भी रही हो तो उन्हें कलछी से दबाते हुए हटाते जाएं।

त्योहारों का सीजन शुरू हो गया है। ऐसे में घरों में मिठाईयां तो बनती ही हैं। मिठाइयों को अगर घर में बना कर रखने की बात हो तो बेसन के लड्डू भारतीय घरों में खूब बनते हैं।

लेकिन कई महिलाएं इसे मार्केट जैसा बनाना तो चाहती है, लेकिन कुछ न कुछ मिस्टेक के कारण ये खराब हो जाते हैं। तो चलिए जानते हैं, बेसन के परफेक्ट लड्डू बनाने का तरीका।