इस देश मे हुआ भूकंप से भारी नुकसान, लगभग 1,297 लोगो की हुई मौत

इस बीच प्रधानमंत्री एरियल हेनरी ने कहा कि वह ऐसे स्थानों पर मदद भिजवा रहे हैं जहां शहर तबाह हो गए हैं औऱ अस्पतालों में मरीजों भी भर गए हैं। पीएम ने पूरे देश में एक महीने की आपात स्थिति की घोषणा की है और कहा है कि जब तक क्षति का आकलन नहीं हो जाता तब तक वह अंतरराष्ट्रीय मदद नहीं मांगेंगे।

उन्होंने बताया कि कई शहर पूरी तरीके से तबाह हो चुके हैं। अंतरराष्ट्रय रेड क्रॉस और प्रभावित इलाकों के अस्पताल में घायलों का ध्यान रख रहे हैं। उन्होंने इस वक्त हैती की जनता से एकजुट होने की अपील करते हुए कहा कि जरूरतें बहुत ज्यादा है। हमें घायलों की देखरेख करनी होगी, भोजन, सहायता, अस्थायी शरण एवं मनोवैज्ञानिक समर्थन देना होगा।

जानकारी के मुताबिक यहां अब तक लगभग 860 घर नष्ट हुए हैं और 700 से ज्यादा क्षतिग्रस्त। अस्पताल, स्कूल, कार्यालय और गिरजाघर भी प्रभावित हुए हैं।

शनिवार को आए शक्तिशाली भूकंप से कई शहर पूरी तरह से तबाह हो चुके हैं और भूस्खलन होने से बचाव अभियान प्रभावित हो रहा है। जिससे कोरोना वायरस से बुरी तरह प्रभावित हैती के लोगों की मुसीबते और बढ़ गई है। कुछ इलाकों में लोगों को भीषण गर्मी के बीच अस्पतालों में मदद के लिए खुले में इंतजार करने को मजबूर होना पड़ रहा है।

अमेरिकी भूगर्मीय सर्वेक्षण ने कहा है कि भूकंप का केंद्र राजधानी पोर्ट औ प्रिंस से लगभग 125 किलोमीटर की दूरी पर था। अगले हफ्ते की शुरुआत में संकट और भी बढ़ सकता है। तूफान ग्रेस सोमवार या मंगलवार तक हैती पहुंच सकता है। भूकंप के बाद दिनभर और रात तक झटके महसूस किए जा सकते हैं।

हैती में 7.2-तीव्रता के भूकंप से मरने वालों की संख्या रविवार को 1,297 हो गई है। कैरेबियाई देश में शनिवार को आए भूकंप में कम से कम 5,700 लोग घायल हो हुए हैं, जबकि हजारों लोगों को नष्ट या क्षतिग्रस्त घरों से सुरक्षित निकाला गया है।