सुशांत के डॉक्टर का बड़ा खुलासा, कहा भूल नहीं पा रहे थे ये…

सुशांत के मनोचिकित्सक केरसी चावड़ा ने पुलिस को बताया कि सुशांत ने उनसे 6 महीने पहले संपर्क किया था। सुशांत ने उन्हें बताया कि वह बीते 1 साल से डिप्रेशन में थे। उनकी एक्स-गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे से ब्रेकअप होने का उन्हें पछतावा था। इसके बाद उनकी लाइफ में कृति सेनन आईं लेकिन रिलेशनशिप ज्यादा लंबा नहीं चल सका।

बताया कि इसके बाद उनकी लाइफ में एक जाने-माने ऐक्टर की बेटी आई। दोनों ने साथ में फिल्म की और उनकी नजदीकियां बढ़ीं लेकिन उस ऐक्ट्रेस की मां ने उन्हें सुशांत से दूर रहने को बोल दिया। इसके बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया।

इस बीच सुशांत की पीआर मैनेजर दिशा सालियान ने भी पर्सनल रीजंस की वजह से उनसे दूरी बना ली। सुशांत के डॉक्टर केरसी ने बताया कि इस बीच उनमें काफी बदलाव आ गए थे। उन्होंने बताया था कि उन्हें नींद नहीं आती और अजीब सी आवाजें आती हैं। डॉक्टर ने बताया कि सुशांत उनके पास बस 3 बार आए।

सुशांत सुसाइड मामले पर पुलिस अब तक सुशांत के कई करीबियों से पूछताछ कर चुकी है। वहीं पूछताछ में कई खुलासे हुए हैं. जैसे नौकरों ने खुलासा किया कि मरने से तीन दिन पहले सुशांत ने सबको सैलरी दे दी थी साथ ही कहा था कि वो आगे पैसे नहीं दे पाएंगे।

जिसके बाद नौकरों ने कहा था कि सर हम देख लेंगे कोई नहीं। वहीं इस केस की जांच में पुलिस ने सुशांत के डॉक्टर का भी बयान दर्ज किया है। उन्होंने पुलिस को उनके रिलेशनशिप्स से जुड़े कई खुलासे किए हैं।