कच्चा लहसुन का सेवन करने से दूर होती है ये बीमारी

शहद और लहसुन को एक साथ सेवन करने से मोटापे से भी छुटकारा मिलता है क्योंकि इससे तेजी से वजन कम होता हैं। सर्दियों के अंदर इसका सेवन करने से शरीर में गर्मी का संचार होता है।

 

डायरिया में इस मिश्रण का सेवन काफी फायदेमंद साबित हो सकता हैं। इसका सेवन करने से आपका पाचन तंत्र ठीक ढंग से काम करता हैं। जिसके कारण आपको पेट संबंधी किसी भी प्रकार का संक्रमण नहीं होता हैं।

इन दोनों चीजों को सुपरफूड कहना गलत नहीं होगा क्योंकि यह शरीर को डिटॉक्स यानी सफाई करते हैं। यह मिश्रण कई तरह के संक्रमण से बचाव कर सकता है।

इसका सेवन दिल के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। यह आपको कई तरह की बीमारियों से भी बचता है। यह हमारे गले में खराश और सूजन को भी खत्म करता हैं।

इसमें मौजूद फॉस्फोरस दांतों को मजबूती प्रदान करता हैं और इनके सेवन से पाचन तंत्र भी ठीक से काम करता हैं। लहसुन और शहद का सेवन ब्लड सर्कुलेशन को भी ठीक रखता है।

लहसुन अपने एंटी-बायोटिक और एंटी-बैक्‍टीरियल गुणों की वजह जाना जाता है। लहसुन में एलिसिन और फाइबर की मौजूदगी के कारण कई तरह के पोषक तत्‍व प्रदान करता है। यह विटामिन बी 1, बी 6 और सी के साथ-साथ मैंगनीज कैल्शियम, तांबा, सेलेनियम का अच्छा स्रोत है।

इसी तरह शहद में ग्लूकोज व अन्य शर्कराएं तथा विटामिन, खनिज और अमीनो अम्ल भी होता है जिससे कई पौष्टिक तत्व मिलते हैं जो घाव को ठीक करने और उतकों के बढ़ने के उपचार में मदद करते हैं।

लहसुन और शहद का सेवन स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमद है। शहद को आयुर्वेद में अमृत माना गया हैं। क्योंकि शहद में एंटी बैक्टीरियल और एंटी बायोटिक गुण उचित मात्रा में पाए जाते हैं।

इसी तरह लहसुन में फाइबर और एलिसिन के साथ ढेर सारे पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं। इन दोनों चीजों का मिश्रण आपके समग्र स्वास्थ्य के लिए बेहतर हो सकता है।