Swiss Bank Account

स्विस बैंक अकाउंट का होने जा रहा खुलासा, स्विट्जरलैंड ने भारत भेजी ये लिस्ट…

स्विट्जरलैंड के साथ ऑटोमेटिक एक्सचेंज ऑफ इनफॉरमेशन पैक्ट के तहत भारत को स्विस बैंक अकाउंट संबंधी जानकारियों की दूसरी खेप मिल गई है। भारत उन 86 देशों का हिस्सा है

Swiss Bank Account

 

जिनके साथ स्विट्जरलैंड के फेडरल टैक्स एडिमिनिस्ट्रेशन ने जानकारियां साझा करने का पैक्ट किया है। भारत को स्विस खातों से संबंधित जानकारी पहली बार सितंबर 2019 में हासिल हुई थीं।

एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि तकरीबन 31 लाख खातों की जानकारियां 86 देशों के साथ साझा की गई हैं। हालांकि भारत को लेकर विज्ञप्ति में कोई अलग से जानकारी नहीं दी गई है।

यह भी जानकारी दी गई है कि स्विस खातों में अच्छी खासी संख्या में भारतीयों से जुड़े खाते हैं। इससे इतर स्विस प्रशासन ने 100 भारतीय नागरिकों से संबंधित खातों की जानकारी पूर्व में भारत के साथ शेयर की हैं।