बीजेपी के इस नेता की हुई मौत, लोगों में दिखा आक्रोश

गोली लगने के बाद उन्हें तुरंत फूलपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उन्हें डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया था। जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और बदमाशों की पता लगा रही है। इस मामले के बाद से लोगों में आक्रोश दिख रहा है।

 

घटना गुरुवार रात नौ बजे के लगभग की है। जब पवई थाने के जल्दीपुर गांव निवासी अर्जुन यादव(46) भाजपा विधायक और क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी) को बाइक सावर कुछ बदमाशों ने खुलेआम गोली मार दी।

जानकारी के मुताबिक वह गुरुवार की रात अपनी दुकान बंद कर बाइक से बाजार से अपने घर जा रहे थे। तभी पवई-शाहगंज मार्ग पर जल्दीपुर गांव के मोड़ के पास बाइक सवारबदमाशों ने अर्जुन को रोक लिया और फिर नमस्ते किया और गोली दाग दी।

जिले के पवई थाना के जल्दीपुर गांव के पास भाजपा विधायक प्रतिनिधि को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। गोली मारने के बाद बदमाश हवा में फायरिंग करते हुए फरार हो गए।