इस देश ने लिया रूस से पंगा, अमेरिका भी हुआ पीछे…

पुतिन ने यह भी साफ कर दिया कि वह इस भयानक युद्ध में किसके साथ हैं। रिपोर्टर ने सवाल किया कि वो खुलकर आर्मेनिया के साथ कब आएंगे, जिसके जवाब में पुतिन ने कहा, ‘पहले हमले के साथ ही।’

 

उन्‍होंने कहा, ‘जैसा कि आप जानते हैं कि आर्मेनिया की हमारे साथ कलेक्टिव सिक्योरिटी ट्रीटी है। अभी युद्ध आर्मेनिया की सीमा से बाहर हो रहा है। आर्मेनिया की जमीन पर अटैक होते ही हम तुरंत संधि का पालन करेंगे।’

पुतिन ने आर्मेनिया से शांति संधि पर पहला बयान दिया है। कहा कि अभी युद्ध आर्मेनिया से बाहर चल रहा है, आर्मेनिया पर अटैक होते ही रूस जवाब देगा।

रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने कहा, ‘ये विनाशकारी है। मुझे इसकी गंभीर फिक्र है। अज़रबैजान, आर्मेनिया और नागोर्नो-काराबाख के लोग हमारे लिए अनजान नहीं हैं।’ रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने इस युद्ध पर पहली बार खुलकर बयान दिया तो उन्होंने अजरबैजान और आर्मेनिया के साथ अलग से नागोर्नों और काराबाख का जिक्र किया।

सेंट्रल एशिया में आर्मेनिया और अजरबैजान के बीच भयंकर युद्ध हो रहा है, जिसपर पूरी दुनिया की नजर है। हालांकि दोनों देशों के बीच युद्ध का फायदा उठाने के लिए कई देशों ने एंट्री भी मार ली है, लेकिन आर्मेनिया के पड़ोसी रूस ने अभी तक किसी का पक्ष नहीं लिया है। हालांकि पुतिन ने पहली बार आर्मेनिया और अजरबैजान के युद्ध पर जो कुछ भी बोला है, उसने इस युद्ध का बड़ा असर तय कर दिया है।