अयोध्या में पंचायत चुनाव की मतगणना जारी, दोपहर बाद आएगा…

यहां जिला पंचायत सदस्य की 40 सीटों पर 469 प्रत्याशियों ने अपनी किस्मत आजमाई है। वहीं ग्राम प्रधान की 794 सीट पर 5753 प्रत्याशी और बीडीसी की 1004 सीटों के लिए 4937 प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा था। इनमें से 22 प्रत्याशी निर्विरोध हो चुके हैं।

जिसकी मतगणना आज हो रही है। कर्मचारी 12 घंटे की दो शिफ्ट में वोटों की गिनती करेंगे। एक शिफ्ट के कर्मचारी सुबह आठ से शाम आठ बजे तक गणना करेंगे। उसके बाद रात आठ से सुबह आठ तक दूसरी शिफ्ट काम करेगी।

अयोध्या में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना चल रही है। यहां 11 ब्लॉको पर 794 प्रधान, 1004 बीडीसी सदस्य और 40 जिला पंचायत सदस्य के लिए चुनाव हुए थे.