रीता बहुगुणा को लेकर भाजपा के इस विधायक ने दिया विवादित बयान, कहा दूसरी पार्टी के चक्कर…

कैंट विधान सभा सीट के विधायक सुरेश तिवारी ने प्रयागराज की सांसद रीता बहुगुणा जोशी के बारे में एक विवादित बयान दिया है। उनका कहना है कि रीता बहुगुणा दूसरी पार्टी के चक्कर लगा रही हैं।

वे अपने पुत्र को टिकट दिलाने के लिए प्रयासरत हैं। वे भाजपा में परिवार के किसी भी सदस्य को टिकट पर रोक होने के कारण ऐसा कर रही हैं। हालांकि, उन्होंने यह खुलासा नहीं किया कि वे किस पार्टी में जाने के लिए प्रयास कर रही हैं।

विधायक सुरेश तिवारी ने बताया कि सांसद रीता ने उनके बारे में जो कुछ कहा है, वह निंदनीय है। वे उसकी भर्त्सना करते हैं। कैंट सीट से वे ही भाजपा से प्रबल दावेदार हैं। इस चुनाव में भी वे भाजपा के प्रत्याशी बनेंगे। वर्ष 2019 के उपचुनाव में मतदाताओं ने अपना समर्थन देकर साफ चुकी है।

बीजेपी सांसद रीता बहुगुणा जोशी बेटे मयंक जोशी को लखनऊ कैंट से टिकट के लिए सांसदी भी छोड़ने को तैयार हैं। उन्होंने इस बारे में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा को पत्र लिखकर अपनी बात कही। भाजपा ने सांसदों को टिकट देने से इनकार किया है। पार्टी ने एक परिवार एक टिकट का ऐलान किया है। इसी के तहत जोशी के बेटे को टिकट पर संशय की स्थिति है।