बंगाल हिंसा पर प्रज्ञा ठाकुर ने दिया ये विवादित बयान, कहा- अब तो करना पड़ेगा…

एक अन्य ट्वीट में प्रज्ञा ठाकुर ने लिखा है कि ‘असम और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव में भाजपा की विजय यह संदेश देती है कि जनता ईमानदार है। उसने (प्रधानमंत्री) नरेंद्र मोदी नीत सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों का धन्यवाद देकर आगे और विकास के लिए भाजपा को चुना। जयतु-जयतु भाजपा।’

प्रज्ञा ठाकुर ने अपने ट्वीटर में लिखा है कि ‘मुमताज लोकतंत्र, हिंदुओं, बंगाल बीजेपी के कार्यकर्ताओं की निर्मम हत्या, बलात्कार। हे कलंकिनी.. बस्स. शठे शाठ्यम समाचरेत, टिट फॉर टैट करना ही होगा।

राष्ट्रपति शासन और एनआरसी। बस यही उपाय हैं। संतों और वीरों की भूमि पर ताड़का का शासन हो गया। अब तो ‘राम’ बनना ही होगा। जय श्री राम।’

बीजेपी सांसद प्रज्ञा ठाकुर एकबार फिर अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में हैं। प्रज्ञा ठाकुर ने इसबार बंगाल में हुए हिंसा पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है।

मध्यप्रदेश के भोपाल से बीजेपी सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने पश्चिम बंगाल सरकार और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर विवादित टिप्पणी की है। प्रज्ञा ठाकुर ने टिप्पणी ट्वीट कर की है। प्रज्ञा ठाकुर ने अपने इस ट्वीट को बीजेपी के साथ-साथ आरएसएस को भी टैग किया है।