घर पर अपनी दादी के साथ रहता है बच्चा … हुआ कुछ ऐसा की देखने वालों की अटक गईं सांसें

घटना चीन के हुबेई प्रांत के शियांगयांग शहर की 6 अगस्त की है। यहां बच्चा अपने फ्लैट में अकेला था, उसके माता-पिता घर पर नहीं थे। खेलते-खेलते बच्चा सोफे पर चढ़ा और खिड़की के पास आ गया और 180 फीट नीचे गिर पड़ा।

बच्चा घर पर अपनी दादी के साथ रहता है क्योंकि उसके माता-पिता दूसरे शहर में नौकरी करते हैं। जिस समय बच्चा गिरा वो घर पर अकेला था और उसकी दादी राशन लेने गई थी। बच्चा खेलते-खेलते खिड़की से नीचे गिरा। तभी वहां मौजूद कुछ लोगों ने यह देख लिया और झट से बच्चे को अस्पताल ले जाया गया। पोते के घायल होने पर दादी एक दम से सन्न हो गई थी। वहीं बच्चे का इलाज करने वाले डॉक्टर ने कहा कि यह किसी चमत्कार से कम नहीं है कि बच्चा 18वीं मंजिल से गिरने के बाद बच गया।

जिसे भगवान बचाना चाहते हों उसे दुनिया की फिर कोई कायनात नहीं मार सकती क्योंकि उसके सिर पर उस ईश्वर का हाथ होता है। कुछ ऐसा हुआ चार के एक बच्चे के साथ। बच्चा 18वीं मंजिल स्थित अपने फ्लैट की खिड़की से नीचे गिर पड़ा लेकिन एक चमत्कार तरीके से वह बच गया।

डॉक्टरों ने बताया कि बच्चा एक पेड़ पर गिरने की वजह से बच गया, हालांकि वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बच्चा अभी अस्पताल में आईसीयू में है और उसका इलाज चल रहा है। बच्चे की हालत स्थिर बनी हुई है।