छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा पर बोला हमला , प्रियंका गांधी के कमरे के ऊपर उड़ा…

प्रियंका गांधी की हिरासत के लेकर अब छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा पर हमला बोला है। मुख्यमंत्री ने एक वीडियो ट्वीट किया है। इसमें प्रियंका गांधी के कमरे के ऊपर एक ड्रोन उड़ने का दावा किया जा रहा है,

जिसको लेकर भूपेश बघेल ने भाजपा सरकार पर हमला बोला है और पूछा है कि 30 घंटे से अधिक समय से हिरासत में रखी गई प्रियंका गांधी जी के कमरे के ऊपर ये ड्रोन किसका है और क्यों है? जवाब कौन देगा?

बता दें कि प्रियंका गांधी सोमवार को लखीमपुर खीरी जा रही थीं। इसी दौरान सुबह-सुबह ही सीतापुर में उन्हें हिरासत में लिया गया था। उनको सीतापुर के गेस्ट हाउस में रखा गया है। बीते दिन प्रियंका गांधी द्वारा गेस्ट हाउस में झाडू लगाते हुए भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर देखने को मिला था। इस बीच भूपेश बघेल ने आज लखनऊ जाने की भी जानकारी दी है। रिपोर्ट के मुताबिक, वह सीतापुर में प्रियंका गांधी से मिलते हुए लखीमपुर खीरी जाएंगे।

इन सबके बीच प्रियंका गांधी ने आज एक नया वीडियो जारी किया है। इसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संदेश दिया है। साथ ही कहा कि प्रधानमंत्री आज आजादी का अमृत महोत्सव मनाने लखनऊ गए हैं, लेकिन क्या उन्होंने लखीमपुर का वह वीडियो देखा, जिसमें कार उन किसानों को कुचलकर आगे बढ़ रही है।