चोटियों पर बर्फबारी व ओलावृष्टि के कारण मौसम में हुआ बदलाव, अगले 24 घंटे में इन राज्यों को…

पश्चिमी विक्षोभ के असर के कारण देश के कई राज्यों में बारिश और ओलो नें गर्मी से मामूली राहत मिली है। मध्यप्रदेश के अलावा उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, Delhi-NCR समेत देश के कई राज्यों में हुई बारिश और बर्फबारी ने पारा गिरा दिया है। शुक्रवार को पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हुई है। उत्तराखंड और हिमाचल में जहां बारिश और ओलावृष्टि से मौसम ठंडा हुआ है।

चोटियों पर बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बारिश ने एक बार फिर ठंड बढ़ा दी। शुक्रवार को प्रदेश में अधिकतम तापमान में सात से 13 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। सबसे अधिक भुंतर में 13 डिग्री सेल्सियस तक तापमान में गिरावट दर्ज की गई। लाहुल-स्पीति के कोकसर सहित अन्य चोटियों पर ताजा बर्फबारी हुई है। किन्नौर की चोटियों पर भी बर्फबारी हुई।