होली पर इन राशियों की बदल जाएगी किस्मत, आर्थिक पक्ष होगा मजबूत

मेष: पारिवारिक सदस्य के कारण तनाव मिल सकता है। शासन सत्ता से सहयोग लेने में सफल होंगे। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

 

वृष: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में किया जा रहा श्रम सार्थक होगा। दांपत्य जीवन में तनाव आएगा। भागदौड़ रहेगी। संतान के संबंध में सुखद समाचार मिलेगा।

मिथुन: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। संबंधों में मधुरता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।

कर्क: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। विरोधी सक्रिय हो सकता है। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

सिंह: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। धन, सम्मान, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी।

कन्या: शिक्षा की दिशा में सफलता मिलेगी, लेकिन पारिवारिक या व्यावसायिक तनाव मिल सकता है। व्यर्थ की उलझनें भी मिलेंगी।

तुला: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। उच्च अधिकारी या घर के मुखिया से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।

वृश्चिक: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।

धनु: रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। संबंधों में मधुरता आएगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी मूल्यवान वस्तु के पाने की अभिलाषा पूरी होगी।

मकर: शासन सत्ता से सहयोग मिलेगा। कुछ पारिवारिक या स्वास्थ्य से संबंधित परेशानी मिलेगी। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी।

कुंभ: यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

मीन: जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा, लेकिन भावुकता में नियंत्रण रखें। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी।