होली पर लड़कों ने लड़की को जबरन पकड़ …देख लोगो को आई शर्म

बॉलीवुड के मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर ने अपने ट्विटर हैंडल से होली का एक वीडियो शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

 

वीडियो में ट्रैफिक जाम लगा हुआ है। इसी बीच कुछ लड़के गुलाल उड़ाते हुए आते हैं। ट्रैफिक के बीच एक लड़की स्कूटी पर होती है उसके पीछे एक और लड़की बैठी होती है। तभी वहां आठ से 10 लड़के एक साथ मिलकर उसे जबरन रंग लगाने लगते हैं।

कई लड़के मिलकर जब लड़की को रंग लगाते हैं तो लड़की स्कूटी पर लड़खड़ा जाती है। किसी तरह इस भीड़ से बचकर लड़की आगे बढ़ जाती है।

वीडियो देख मनोज मुंतशिर ने अपना गुस्सा जाहिर किया। उन्होंने कैप्शन में लिखा- ‘तो ये है आपकी होली, शर्म आती है या वो भी गुलाल के साथ हवा में उड़ा दी?’

देश भर में होली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। आम से लेकर खास लोगों तक ने वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं। इस बीच एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसमें होली पर कुछ लड़के मिलकर लड़की के साथ बदतमीजी करते नजर आ रहे हैं।