ताड़ासन करने से शरीर को मिलता है ये लाभ

सुबह के वक्त उठना कई सारे लोगों के लिए मुश्किल भरा होता है। लेकिन हेल्दी रहने के लिए जरूरी है कि सही लाइफस्टाइल को फॉलो किया जाए। इससे शरीर को एनर्जी मिलती है।

ताड़ासन
ताड़ासन करने से ना केवल शरीर स्ट्रेच होता है बल्कि ये पैरों को मजबूती भी देता है। इसे करने के लिए सबसे पहले खड़े हो जाएं गर्दन को बिल्कुल सीधा रखें। अब दोनों हाथों को ऊपर करें और सांस अंदर भरें। फिर धीरे-धीरे सांस छोड़ते हुए हाथों को नीचे की तरफ ले जाएं और साथ में कमर से झुकते हुए पैर के अंगूठे को छुएं। करीब 10 से 15 बार इस आसन को करें।