बीजेपी के इस नेता ने ममता बनर्जी को बताया ‘लंकिनी’ , अखिलेश यादव को कहा…

सुरेंद्र सिंह ने दावा किया कि अखिलेश यादव औरंगजेब की संस्कृति का अनुसरण करते हैं। बता दें कि औरंगजेब ने शाही तख्त पर कब्जा करने के बाद अपने पिता औरंगजेब को आगरा के किले में कैद करवा दिया था।

इसके साथ ही उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को राजनीतिक लंकिनी बताया। भाजपा विधायक ने कहा कि पश्चिम बंगाल में राजनीतिक लंकिनी पैदा हो गई है। जो कि गुंडों के जरिये सरकार चला रही है और उनकी मदद से ही सत्ता हासिल करने में सफल रही है।

उत्तर प्रदेश की बैरिया विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुरेंद्र सिंह ने एक नए विवाद को जन्म दे दिया है। सिंह गुरुवार को डाक बंगले में मीडिया से बात कर रहे थे। उन्होंने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा और इसी दौरान समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव को औरंगजेब बता दिया।

वहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तुलना ‘लंकिनी’ से की है। यह पहला मौका नहीं है जब सुरेंद्र सिंह ने विवादित बयान दिया है। इससे पहले भी वह कई बार ऐसे विवादित बयान दे चुके हैं।

अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए भाजपा विधायक ने कहा कि अखिलेश यादव अपने पिता को जबरन हटाकर के समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष बने हैं। उन्होंने कहा कि जो शख्स अपने पिता का नहीं हो सका वो आम लोगों का क्या होगा?

उत्तर प्रदेश के बैरिया से विधायक सुरेंद्र सिंह ने एक नए विवाद को जन्म दे दिया है। सुरेंद्र सिंह ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तुलना ‘लंकिनी’ से की है। साथ ही उन्होंने अखिलेश यादव पर भी जमकर हमला बोला और उन्हें ‘औरंगजेब’ बताया।