JNU हिंसा में हुआ ये बड़ा खुलासा, पुलिस ने 18 लोगो को…

राजधानी दिल्ली के  JNU में 5 जनवरी को हुई हिंसा को VC जगदीश कुमार ने दुखद घटना बताया है। VC ने कहा कि हिंसा से किसी भी विवाद का हल नहीं हो सकता है।

 

उन्होंने कहा कि बात करने से ही विवाद का हल होगा। VC प्रो.जगदीश कुमार ने कहा कि हमारा परिसर किसी भी मुद्दे को हल करने के लिए बहस और चर्चा के लिए जाना जाता है।

हिंसा कोई समाधान नहीं है। हमें सुनिश्चित करने के लिए हर कदम उठाएंगे जिससे कैंपस में सामान्य स्थिति लौट आए। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया फिर से शुरू कर दी गई है। छात्र अब शीतकालीन सत्र के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। आइए हम एक नई शुरुआत करें और अतीत को पीछे छोड़ दें।

हिंसा के मामले में छात्र संघ अध्यक्ष आइशी घोष और अन्य 18 लोगों के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। जेएनयू के चीफ सेक्योरिटी ऑफिसर ने पुलिस को शिकायत दी है जेएनयू अध्यक्ष आइशी घोष और उसके अन्य 18 साथियों ने 4 जनवरी को दोपहर करीब 1 बजे महिला गार्ड के साथ धक्का-मुक्की और अन्य गार्ड के साथ मार पिटाई और गाली गलौच किया। ये जबरन सीआईएस रूम में घुसना चाह रहे थे। जिसका विरोध सिक्योरिटी गार्ड ने किया है।