मदर्स-डे पर सामने आई ये बड़ी खबर, मां ने पहले बेटी को…फिर खुद किया…

हर शख्स की जिंदगी में मां के लिए खास जगह होती है। एक मां अपने बच्चे के लिए निस्वार्थ भाव से प्रेम करती है। उसके लिए कई बलिदान देती है। जीवन के कठिन पलों में भी खुशियां बांटती है। इसी वजह से मां और बच्चे का रिश्ता बहुत अनमोल होता है।

 

लोनी कटरा थाना क्षेत्र के बेड़ौरा गांव में अनिल कुमार गौतम परिवार के साथ रहता था। सुबह जब वह कमरे में पहुंचा तो वहां का दृश्य देख कर चीखने लगा। उ

सकी पत्नी रूबी (26) और 1 वर्ष की पुत्री आराधना फांसी पर लटकी हुई थी। दोनों का शव कमरे में टंगे बांस पर रस्सी के फंदे से लटका हुआ था।

अनिल के चीखने की आवाज सुनकर उसके माता-पिता पहुंचे तो आनन-फानन शव को उतार कर बिस्तर पर रखा गया। मगर तब तक दोनों की मृत्यु हो चुकी थी। मौके पर देखकर लग रहा था कि रूबी ने पहले अपनी पुत्री को फांसी पर लटकाया और फिर खुद फंदे से झूल गई। क्योंकि 1 वर्षीय बालिका का स्वयं फांसी लगाना असंभव सा है।

चीख-पुकार सुनकर अनिल के घर में पड़ोसियों की भीड़ जुट गई। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है।

उत्तर प्रदेश की राजधानी से सटे जनपद बाराबंकी से मदर्स-डे पर एक ऐसी घटना सामने आयी है जिसने सनसनी मचाकर रख दी है। वह मां किस कदर आहत थी कि उसने पहले अपनी 1 साल की मस्सों पुत्री को फांसी पर लटकाया और फिर खुद फांसी के फंदे पर झूल गई। मां-बेटी की मृत्यु के बाद गांव में कोहराम मच गया।

जिसने भी घटना की बात पता चली वह मौके पर पहुंच गया। एक साथ मां बेटी के शव को देखकर हर किसी की आंखें नम थीं। पुलिस द्वारा संदेह के आधार पर पति व सास-ससुर को हिरासत में ले लिया गया है। घटना उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में लोनी कटरा थाना क्षेत्र के गांव बेड़ौरा गांव की है।