देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक ( भारतीय स्टेट बैंक ) ने ग्राहकों को झटका दिया है. एसबीआई ने रिटेल टर्म डिपॉजिट यानी फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) व एकमुश्त एफडी (बल्क टर्म डिपॉजिट) पर मिलने वाले ब्याज में कमी कर दी है.
बैंक ने एफडी पर ब्याज दर में 15 बेसिस प्वाइंट की कमी की है. इस टर्म डिपॉजिट की मियाद एक वर्ष से दो वर्ष तक की है. वहीं बल्क टर्म डिपॉजिट पर ब्याज दर में 30 से 75 बेसिस प्वाइंट की कमी की गई है. नयी दर 10 नवंबर 2019 से लागू हो गई हैं. आइए जानते हैं कि दो करोड़ से कम की एफडी पर आपको कितना ब्याज मिलेगा.
अवधि | आम नागरिकों के लिए मौजूदा दर | आम नागरिकों के लिए नयी दर | वरिष्ठ नागरिकों के लिए मौजूदा दर | वरिष्ठ नागरिकों के लिए नयी दर |
सात से 45 दिन | 4.50 फीसदी | 4.50 फीसदी | पांच फीसदी | पांच फीसदी |
46 से 179 दिन | 5.50 फीसदी | 5.50 फीसदी | छह फीसदी | छह फीसदी |
180 से 210 दिन | 5.80 फीसदी | 5.80 फीसदी | 6.30 फीसदी | 6.30 फीसदी |
211 से एक साल | 5.80 फीसदी | 5.80 फीसदी | 6.30 फीसदी | 6.30 फीसदी |
एक वर्ष से दो साल | 6.40 फीसदी | 6.25 फीसदी | 6.90 फीसदी | 6.75 फीसदी |
दो वर्ष से तीन साल | 6.25 फीसदी | 6.25 फीसदी | 6.75 फीसदी | 6.75 फीसदी |
तीन वर्ष से पांच साल | 6.25 फीसदी | 6.25 फीसदी | 6.75 फीसदी | 6.75 फीसदी |
पांच वर्ष से 10 साल | 6.25 फीसदी | 6.25 फीसदी | 6.75 फीसदी | 6.75 फीसदी |
:
दो करोड़ तक की एकमुश्त एफडी पर ग्राहकों को इतना ब्याज मिलेगा.
अवधि | आम नागरिकों के लिए मौजूदा दर | आम नागरिकों के लिए नयी दर | वरिष्ठ नागरिकों के लिए मौजूदा दर | वरिष्ठ नागरिकों के लिए नयी दर |
सात से 45 दिन | 4.30 फीसदी | चार फीसदी | 4.80 फीसदी | 4.50 फीसदी |
46 से 179 दिन | 5.30 फीसदी | 4.75 फीसदी | 5.80 फीसदी | 5.25 फीसदी |
180 से 210 दिन | 5.70 फीसदी | 5.25 फीसदी | 6.20 फीसदी | 5.75 फीसदी |
211 से एक साल | 5.70 फीसदी | 5.25 फीसदी | 6.20 फीसदी | 5.75 फीसदी |
एक वर्ष से दो साल | छह फीसदी | 5.25 फीसदी | 6.50 फीसदी | 5.75 फीसदी |
दो वर्ष से तीन साल | छह फीसदी | 5.25 फीसदी | 6.50 फीसदी | 5.75 फीसदी |
तीन वर्ष से पांच साल | 5.75 फीसदी | 5.25 फीसदी | 6.25 फीसदी | 5.75 फीसदी |
पांच वर्ष से 10 साल | 5.75 फीसदी | 5.25 फीसदी | 6.25 फीसदी | 5.75 फीसदी |
साथ ही आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि रिकरिंग डिपॉजिट (RD) पर आम नागरिकों को 6.25 से 6.40 प्रतिशत ब्याज मिल रहा है. वहीं वरिष्ठ नागरिकों के लिए यह दर 6.75 से 6.90 प्रतिशत है.