गुड़ के साथ देसी घी खाने से मिलता है ये बड़ा लाभ

 गुड़ और घी का कॉम्बिनेशन सुपरफूड की तरह काम करता है। आयुर्वेद के अनुसार गुड़ और घी को साथ में लेने से कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं दूर होती हैं।

गुड़ और घी का मिक्सचर इम्यूनिटी बढा़ने, हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। इससे खून की कमी भी दूर होती है। सर्दियों में गुड़ और घी खाना अधिक लाभदायक माना जाता है। इसे खाने से आप हमेशा फिट और हेल्दी रह सकते हैं।

गुड़ में आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटैशियम, मैंगनीज, जिंक और सेलेनियम काफी अधिक मात्रा में पाया जाता है। घी विटामिन ए, विटामिन ई और विटामिन डी से समृद्ध होता है। इसके अलावा इसमें फैटी एसिड भी पाया जाता है। आयुर्वेद में गाय के देसी घी को सबसे श्रेष्ठ माना गया है।

गुड़ और घी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। आयुर्वेद में गुड़ और घी का उपयोग कई वर्षों से किया जाता रहा है। इतना ही नहीं आयुर्वेद में औषधी के रूप में भी गुड़ और घी के कॉम्बिनेशन का उपयोग किया जाता है। जानें घी गुड़ खाने के फायदे ( benefits of ghee and gur)-

गुड़ और घी को साथ में खाने से हड्डियां मजबूत होती हैं। गुड़ में कैल्शियम होता है। वही घी में विटामिन के2 होता है, जो हड्डियों में कैल्शियम को अवशोषित करने में मदद करता है। इससे हड्डियां मजबूत बनती हैं। शारीरिक कमजोर को दूर करने के लिए भी इस कॉम्बिनेशन का उपयोग किया जा सकता है। गुड़ और घी खाने से हड्डियों, जोड़ों में दर्द की समस्या नहीं होती है।