देश के इस राज्य में तेज़ी से फैला कोरोना वायरस, सरकार ने बंद किये सिनेमाघर, स्कूल व कॉलेज

सार महाराष्ट्र में 59 वर्षीय महिला संक्रमित पाई गई है। वहीं, कोच्चि से दुबई जा रही फ्लाइट में एक ब्रिटिश यात्री भी संक्रमित पाया गया है। अब भारत में कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों की संख्या 107 हो गई है इसमें विदेशी भी शामिल हैं। इसी बीच ईरान में फंसे 234 भारतीय और इटली में फंसे 218 भारतीयों को स्वदेश लाया गया है।

विस्तार

गुजरात में सिनेमाघर, स्वीमिंग पूल बंद गुजरात में सभी सिनेमाघर और स्वीमिंग पूल 16 से 29 मार्च तक बंद कर दिए गए हैं। राज्य के मुख्य सचिव अनिल मुकिम ने बताया कि सभी स्कूल, कॉलेज, ट्यूशन क्लास, आंगनवाड़ी को बंद कर दिया गया है। गुजरात में सिनेमाघर, स्वीमिंग पूल बंद
गुजरात में सभी सिनेमाघर और स्वीमिंग पूल 16 से 29 मार्च तक बंद कर दिए गए हैं। राज्य के मुख्य सचिव अनिल मुकिम ने बताया कि सभी स्कूल, कॉलेज, ट्यूशन क्लास, आंगनवाड़ी को बंद कर दिया गया है। हालांकि शिक्षक और अन्य स्टाफ आ सकता है।

ईरान से 236 लोगों का तीसरा जत्था आया
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय में विशेष सचिव, संजीव कुमार ने जानकारी दी है कि स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के लिए अतिरिक्त 80,56,365 N95 मास्क और व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण खरीदने का आदेश दिया गया है। उन्होंने बताया कि ईरान से 236 निकासियों का तीसरा जत्था आज आ चुका है। सभी को जैसलमेर में सेना की निगरानी में अलग रखा जाएगा।