लहसुन को भूनकर खाने से मिलता है ये लाभ

लहसुन में कैल्शियम, आयरन, कॉपर, पोटैशियम और फास्फोरस प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसके यही गुण इसे उत्तम औषधि बनाते हैं। क्योंकि ये सभी पोषक तत्व आपके शरीर को अंदर से पोषण देने के लिए आवश्यक होते हैं।

जिन लोगों को शारीरिक थकान लगती है उन्हें अंकुरित लहसुन को भूनकर खाना चाहिए। इसके लिए लहसुन जितना ज्यादा पुराना होगा, शरीर को उतनी ही ताकत देगा।

लहसुन कैंसर जैसी घातक बीमारी के लिए भी मददगार है। अगर रोजाना खाली पेट लहसुन की भुनी हुई दो कलियां खाई जाए, तो इससे कैंसर की कोशिकाओं को शरीर में फैलने से रोका जा सकता है।

लहसुन में एंटीबायोटिक, एंटीवायरल और एंटीफंगल गुण होते हैं। लहसुन खाने से आप सर्दी, खांसी और जुकाम से बचे रह सकते हैं। यह हमारे शरीर को फ्लू के कारण होने वाली इन बीमारियों से बचाए रखने में मदद करता है।

लहसुन का काम सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाने तक सीमित नहीं है। आयुर्वेद में लहसुन को कई बीमारियों के लिए रामबाण माना गया है। इसमें वो सभी गुण पाए जाते हैं, जो शरीर के बेहतर कामकाज के लिए जरूरी हैं।