20 रूपये से इस अभिनेता ने की थी बॉलीवुड में शुरुआत, आज बना करोड़ो का मालिक

जब मुंबई आए थे तो उनके पास केवल 20 रूपए थे। वह 20 रुपए भी उन्होंने अपने दोस्त से उधार लिए थे l लेकिन उस जमाने में 20 रुपए बहुत अधिक होते थे। शाहरुख खान ने मुंबई में बहुत मुश्किलों का सामना किया उन्होंने अपने करियर की शुरुआत दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाले सीरियल ‘ फौजी’ से की थी।

 

दर्शकों को उनका अभिनय बहुत पसंद आया जिसके बाद शाहरुख को बड़े पर्दे पर काम मिलने लगा। जिसके बाद उनकी कामयाबी का सिलसिला चलता रहा। और आज शाहरुख खान अरबों रुपए की संपत्ति के मालिक है और पूरी दुनिया उन्हे सलाम करती है।

जैसा कि आप जानते हैं कि शाहरुख खान का भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में करोड़ों चाहने वाले हैं। उनका स्टाइल लोगों को काफी ज्यादा पसंद आता है, शाहरुख खान ने एक्टिंग के बल पर खूब नाम कमाया है।

दोस्तों आज हम आपको बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के जीवन की कुछ ऐसी बातें बताने वाले हैं। जिसे जानकर आपको काफी हैरानी होगी कि जब शाहरुख खान सपनों की नगरी मुंबई आए थे, तो उनके पास केवल 20 रुपए थे।

मुंबई एक ऐसा शहर है, जहां कुछ लोगों के सपने तो पूरे हो जाते हैं, लेकिन कुछ लोग अपने सपने पूरे करने के लिए जिंदगी भर भटकते रहते हैं। लेकिन दिल्ली के एक आम लड़के शाहरुख खान को मुंबई शहर ने एक सितारा बना दिया। जो आज लाखों दिलों पर राज कर रहा है l जिसे बॉलीवुड का बादशाह कहा जाता है।