कांग्रेस के स्थापना दिवस पर लखनऊ पहुंची प्रियंका के साथ पुलिस ने किया दुर्व्यवहार, जिसपर पति राबर्ट ने कहा…

कांग्रेस के स्थापना दिवस समारोह में भाग लेने लखनऊ पहुंची पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी के साथ पुलिस वालों के कथित दुर्व्यवहार के एक दिन बाद उनके पति राबर्ट वाड्रा ने ट्वीट कर उनकी सहनशीलता की तारीफ की।

राबर्ट वाड्रा ने कहा कि जो कुछ प्रियंका ने किया वह उचित था और जो दुखी हैं या जरूरतमंद हैं उनके साथ होना कोई अपराध नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रियंका मुझे आप पर गर्व है।

रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि प्रियंका के साथ पुलिसकर्मियों के हाथापाई से परेशान हैं। उन्होंने कहा कि एक पुलिसकर्मी ने उनका गला पकड़ लिया, दूसरी महिला पुलिस ने उन्हें धक्का दे दिया और वह नीचे गिर गईं। लेकिन वह दृढ़ थीं और वह एक दो पहिया वाहन से पूर्व आईपीएस अधिकारी एसआर दारापुरी से मिलने के लिए गईं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें की कांग्रेस महासचिव प्रियंका गाँधी वाड्रा के सभी आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए उनकी सुरक्षा में तैनात महिला पुलिस अफसर डॉ अर्चना सिंह ने खारिज कर दिया, डॉ अर्चना सिंह ने कहा की प्रियंका के साथ कोई बदसलूकी नहीं की गयी, बल्कि खुद प्रियंका के साथ मौजूद लोगों ने मेरे साथ अभद्रता की।