67 वर्षीय इस महान नेता का हुआ निधन, पीएम मोदी ने जताया दुख, कहा ये तो…

भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई से बड़ी खबर सामने आई है। यहां नागालैंड विधानसभा अध्यक्ष विखो-ओ योशू ( Speaker of Nagaland’s Assembly Vikho-o Yhoshu ) का निधन हो गया है।

 

67 वर्षीय विखो-ओ योशू काफी वक्त से बीमार चल रहे थे। वह फेफड़ों के कैंसर से पीड़ित थे, जिसके चलते उनको मुंबई के अस्पताल में एडमिट कराया गया था। सोमवार को अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। योशू नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (NDPP) के नेता थे।

वहीं, पीएम मोदी ने मंगलवार को उनके निधन पर शोक प्रकट किया है। विखो कैंसर से पीड़ित थे। मोदी ने ट्वीट किया, “नागालैंड के विधानसभा अध्यक्ष इंजीनियर विखो-ओ-योशू के निधन पर बहुत दुखी हूं। वे एक मेहनती नेता थे जिन्होंने नागालैंड की प्रगति में अपना जीवन कुर्बान कर दिया। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार तथा समर्थकों के साथ हैं। भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।”