क्वारंटीन सेंटर में महिला के साथ हुआ ऐसा, चीख पुकार सुन पहुचे लोग

यहां चांदूर रेलवे पुलिस थाना अंतर्गत आने वाले वडगांव राजदी गांव में स्थित सरकारी स्कूल को आइसोलेशन वार्ड बनाया गया।

 

मुंबई में मजदूरी करंने वाला एक परिवार जब वापस गाँव आय तो उन्हें 14 दिन के लिए इस आइसोलेशन वार्ड में क्वारंटीन किया गया। परिवार में महिला भी शामिल थी।

आरोप है कि इस दौरान गांव का ही पुलिस पाटिल रंजीत नाम का एक व्यक्ति आइसोलेशन वार्ड में आया और महिला के साथ जबरन यौन संबंध बनाने का दबाव डालने लगा।

व्यक्ति ने शराब के नशे में महिला के साथ अश्लील भाषा का इतेमाल करते हुए अभद्रता की। इतना ही नहीं उसने महिला को धमकी दी कि अगर उसकी बात नहीं मांगी तो उन्हें खाना नहीं दिया जाएगा।

हालाँकि सहमी महिला ने चिल्लाना शुरू कर दिया और महिला की चीख पुकार सुन वहां लोगों का जमावड़ा लग गया। लोगों ने महिला को व्यक्ति से बचाया।

जिसके बाद महिला ने ग्राम पंचायत कर्मचारियों, आशा वर्करों और पुलिस को मामले की। महिला ने आरोपी व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया।

कोरोना वायरस के संक्रमण को बढ़ने से रोकने के लिए सभी राज्यों, जिलों और क्षेत्रों में क्वारंटीन सेंटर बनाये गए हैं। ये सेंटर बाहर से आये लोगों को रहने का आसरा देने के साथ संक्रमण का खतरा न हो ऐसे में सोशल डिस्टेंसिंग के लिए बनाये गए लेकिन अब इन्हीं क्वारंटीन सेंटरों से अपराध की खबरें मिल रही है यहां रहने वाले लोग असुरक्षित है।

दरअसल, महाराष्ट्र के अमरावती में बने क्वांरटीन सेंटर से महिला संग शारीरिक सम्बन्ध बनाने का दबाव डालने का एक मामला सामने आया है।