तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से की ये बड़ी मांग , करने को कहा ऐसा…

इसी क्रम में मरणोपरांत दोनों कद्दावर नेताओं के सम्मान के लिए बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखकर बड़ी मांग की है।

तेजस्वी ने पत्र लिखकर पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह और रामविलास पासवान की बिहार में प्रतिमा स्थापित करते हुए उनकी जयंती और पुण्यतिथि को राजकीय समारोह घोषित करने की मांग की है।

मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में उन्होंने कहा, ” रघुवंश प्रसाद सिंह और रामविलास पासवान दोनों ही राज्य के महान विभूति होने के साथ-साथ प्रखर समाजवादी नेता थे। दोनों ही राजनेताओं ने अपने सामाजिक सरोकारों और सक्रिय राजनीतिक जीवन के माध्यम से बिहार राज्य की उल्लेखनीय सेवा की। दोनों बिहार के ऐसे सपूत रहे हैं जिनके व्यक्तित्व और कृतित्व से हम सभी बिहारवासी सदा ऋणी रहेंगे।”

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव इन दिनों काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। तेजस्वी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने अपनी तीन मांगें रखी हैं। यह मांग तेजस्वी यादव ने रामविलास पासवान और रघुवंश प्रसाद सिंह के लिए रखी है।

बिहार ने पिछले साल अपने दो कद्दावर नेताओं को खोया। एक रामविलास पासवान और दूसरे रघुवंश प्रसाद सिंह दोनों के निधन के बाद राज्य के सियासी गलियारों में काफी दिनों तक शोक की लहर थी।

हाल ही में आरजेडी नेता रघुवंश प्रसाद की पुण्यतिथि मनाई गई है। वहीं, 12 सितंबर को एलजेपी के संस्थापक रामविलास पासवान की पहली बरसी मनाई जानी है। ऐसे में सूबे में सियासत तेज हो गई।