उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री बनेगे तीरथ सिंह रावत, आज शाम 4 बजे लेंगे शपथ

अपना इस्तीफा सौंपने के बाद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने चार साल तक राज्य की सेवा करने का सुनहरा अवसर देने के लिए भाजपा का शुक्रिया किया। उन्होंने कहा, भाजपा ने मुझे चार साल के लिए सीएम के रूप में सेवा करने का सुनहरा अवसर दिया।

 

मेरा जन्म एक छोटे से गांव में हुआ था। रावत 18 मार्च 2017 को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री बने। तब भाजपा ने राज्य की 70 विधानसभा सीटों में से 57 सीटों पर जीत हासिल की और 17 मार्च को कार्यालय में चार साल पूरे होने जा रहे थे।

त्रिवेंद्र सिंह रावत ने राज्यपाल बेबी रानी मौर्य को मंगलवार को सीएम पद से अपना इस्तीफा दिया था। त्रिवेंद्र सिंह रावत ने देहरादून में राजभवन पहुंचकर अटकलों के बीच कहा कि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें पद छोड़ने के लिए कहा है।

उत्तराखंड के नए सीएम: तीरथ सिंह रावत जन्म- 9 अप्रैल 1964 स्थान- सेरोन, पौड़ी, उत्तराखंड पत्नी- रश्मि रावत पढ़ाई- एमए समाजशास्त्र, पत्रकारिता में डिप्लोमा

उत्तराखंड के पहले शिक्षा मंत्री संभाले गए पद 1997-2002 सदस्य, उत्तर प्रदेश विधान परिषद 2000-2002 शिक्षा मंत्री, उत्तराखंड सरकार 2012-2017 सदस्य, उत्तराखंड राज्य विधान सभा 2013- उत्तराखंड भाजपा प्रमुख 2019- 17 वीं लोकसभा में सांसद

उत्तराखंड के अगले सीएम तीरथ सिंह रावत होंगे। विधायक दल की बैठक में ये फैसला लिया गया। वे आज शाम 4 बजे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करेंगे।

तीरथ सिंह फरवरी 2013 से दिसंबर 2015 तक उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष थे और चौबट्टाखाल से भूतपूर्व विधायक (2012-2017) है। वर्तमान में तीरथ सिंह रावत भाजपा के राष्ट्रीय सचिव के साथ-साथ गढ़वाल लोकसभा से सांसद भी हैं।

पौड़ी सीट से भाजपा के उम्मीदवार के अतिरिक्त 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्हें हिमाचल प्रदेश का चुनाव प्रभारी भी बनाया गया था। उनका जन्म पौड़ी गढ़वाल में हुआ।