होठों के कालेपन को दूर करने के लिए करे ये उपाय , फिर देखे कमाल

हम में से ज्यादातर लोग अपने चेहरे और शरीर की सुरक्षा के लिए सनस्क्रीन लगाना पसंद करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि शरीर के बाकी हिस्सों की तुलना में होंठों (Lips) को सूरज की रोशनी से अधिक क्षति होती है।

क्योंकि यह हमारे शरीर का बहुत ही संवेदनशील हिस्सा होता है। ऐसे में लिप्स से सनबर्न की परेशानी हो सकती है। सनबर्न की वजह से आपके होंठ लाल, सूजे हुए नजर आ सकती हैं। साथ ही कुछ लोगों के लिप्स की परत काफी ज्यादा पतली होती है, जिसकी वजह से उन्हें फफोले भी पड़ सकते हैं। ऐसे में लिप्स का खास ध्यान रखने की जरूरत होती है। अगर आपको लिप्स पर सनबर्न की समस्या हो गई है, तो आप कुछ प्राकृतिक उपचारों की मदद से इस परेशानी को दूर कर सकते हैं।

ठंडी सिंकाई

लिप्स पर सनबर्न की परेशानी होने पर आप ठंडी सिंकाई कर सकते हैं। इससे सनबर्न की समस्या से काफी राहत मिल सकता है। इसके लिए 1 आइस पैक लें। अब इसमे अपने होंठों की सिंकाई करें। करीब 10 से 15 मिनट तक होंठों कि सिंकाई करने से आपको काफी लाभ मिलेगा।

नारियल तेल

लिप्स पर स सनबर्न की परेशानी से राहत पाने के लिए नारियल तेल का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए 1 टीस्पून एक्स्ट्रा वर्जिन नारियल तेल लें। अब इस तेल को अपने होंठो पर लगाकर कुछ समय के लिए छोड़ दें। दिन में कई बार इसका इस्तेमाल करें। नारियल तेल में एंटीऑक्सीडेंट और एंटीइंफ्लेमेटरी का गुण पाया जाता है, तो सनबर्न की परेशानी से राहत दिलाने में असरदार हो सकता है।