सुशांत सुसाइड केस : सामने आते ही रिया चक्रवर्ती ने किया ये काम, अपने अपार्टमेंट…

बिहार पुलिस ने रिया से संपर्क करने की कोशिश की थी, लेकिन उनका फोन नहीं मिला। इसके अलावा कई अन्य साधनों से उनसे बात करने की कोशिश की गई, लेकिन वो नाकामयाब रहे। बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने रिया को इस केस में फरार बताया था, क्योंकि उनसे पुलिस का संपर्क नहीं हो पा रहा था।

बिहार पुलिस के मुताबिक सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने रिया चक्रवर्ती के खिलाफ पटना में मामला दर्ज करवाया था। जिसकी जांच के लिए चार सदस्यीय टीम मुंबई गई है।

उनके अपार्टमेंट लौटते ही उनकी मुश्किलें और बढ़ गई हैं। बिहार पुलिस के बाद अब ईडी ने उनसे पूछताछ करने का फैसला लिया है। साथ ही उनको एक समन भेजा है। ईडी इस केस में मनी लॉन्ड्रिंग की आशंका के मद्देनजर जांच कर रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बिहार पुलिस के मुंबई पहुंचते ही रिया अंडरग्राउंड हो गई थीं। वो किसी गुप्त स्थान पर रहती थीं, लेकिन अब खबर आ रही है कि वो मुंबई स्थित अपार्टमेंट प्राइम रोज में लौट आई हैं।

दो-तीन दिन पहले रिया के घर छोड़कर कहीं और शिफ्ट होने की खबर सामने आई थी, लेकिन अब रिया दोबारा से अपने मुंबई स्थित अपार्टमेंट में लौट आई हैं।

सुशांत सुसाइड केस में केंद्र सरकार ने सीबीआई जांच को मंजूरी दे दी है। ऐसे में अब रिया चक्रवर्ती समेत कई बॉलीवुड हस्तियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

रिया लंबे वक्त से बिहार पुलिस से बचती नजर आ रही थीं। साथ ही सीबीआई जांच को रुकवाने और पटना से केस मुंबई ट्रांसफर करने के लिए उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में याचिका भी डाली थी।