लंदन में आयोजित मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में राजस्थान की सुमन रतन सिंह राव ने दिखाया जलवा,  हासिल किया ये मुकाम

लंदन में आयोजित हुई मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में राजस्थान की रहने वाली सुमन रतन सिंह राव ने तीसरा जगह हासिल किया है. मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में हिंदुस्तान की ओर से दावेदारी करने वाली सुमन राव एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं. इससे पहले सुमन राव ने अपनी खुबसूरती के दम पर कई खिताब  ताज अपने नाम किए हैं. जानते हैं कौन हैं सुमन राव  देखते हैं ब्यूटी गर्ल की खुबसूरत तस्वीरें

हाल ही में सुमन राव को मिस इंडिया  मिस इंडिया के ताज के लिए चुना गया था. बॉलीवुड में करियर बनाने का सपना देख रही सुपन राव उदयपुर के पास एक गांव की रहने वाली हैं, लेकिन जब वो एक वर्ष की थीं तो उनके घरवाले उन्हें मुंबई ले गए थे. सुमन के पिता एक ज्वैलर हैं  उनकी मां हाउसवाइफ हैं. 23 नवंबर 1999 को जन्मीं सुमन एक मॉडल  अच्छी डांसर भी हैं.

सुमन राव अभी सीए की पढ़ाई कर रही हैं  2018 में उन्होंने मिस नवी मुंबई कॉन्टेस्ट में भाग लिया था. उसके बाद उन्होंने फेमिना मिस राजस्थान 2019 का खिताब जीता  फिर मिस इंडिया 2019 में उन्होंने राजस्थान को रिप्रजेंट किया. सुमन ट्रेंड कत्थक डांसर हैं. सुमन सोशल सोशल मीडिया पर भी एक्टिव हैं  अपने डांस के वीडियो शेयर करती रहती हैं.