Mahindra XUV500 BS6 की ऑनलाइन बुकिंग हुई शुरू, जल्दी कीजिये…

देश की जानी-मानी एसयूवी निर्माता कंपनी महिंद्रा ने अपनी नई B6 एसयूवी 2020 Mahindra XUV500 BS6 की बुकिंग ऑनलाइन शुरू कर दी है। अगर आप इस एसयूवी को खरीदने के बारे में विचार कर रहे हैं तो आप इसे बुक कर सकते हैं।

इंजन और पावर: इंजन और पावर की बात की जाए तो नई 2020 Mahindra XUV500 में नया 2.2 लीटर का mHawk डिजाइन वाला BS6 इंजन दिया जाएगा जो कि इलेक्ट्रॉनिक कंट्रोल्ड वेरिएबल जियोमेट्री टर्बोचार्जर (eVGT) है। यह इंजन 3750 Rpm पर 153 Bhp की अधिकतम पावर और 1750-2800 Rpm पर 360 Nm का टॉर्क जेनरेट करेगा।

लुक और डिजाइन: लुक और डिजाइन की बात की जाए तो Mahindra XUV500 BS6 में फिलहाल फ्रंट-व्हील ड्राइव वर्जन दिया गया है। Mahindra XUV500 में बोल्ड क्रोम-फिनिस्ड ग्रिल अपफ्रंट, प्रोजेक्टर हैडलैंप के साथ LED DRLs, डायमंड कट एलॉय व्हील, क्लासी टेलगेट विद स्प्लिट टेल लैंप, रियर स्पॉयलर ट्विन एग्जॉस्ट, क्रॉम के साथ साइड क्लैडिंग दी गई है।