श्रीलंकाई नौसेना ने चार भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार, अवैध रूप से मछली पकड़ने का लगाया आरोप

श्रीलंकाई नौसेना ने मंगलवार को चार भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया। नौसेना ने उन पर अपने जल क्षेत्र में कथित तौर पर अवैध रूप से मछली पकड़ने के आरोप लगाया है। इस तरह के आरोपों में इस साल अब तक 180 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया है।द्वीप राष्ट्र की नौसेना ने एक बयान में कहा कि जाफना प्रायद्वीप के डेल्फ्ट के उत्तरी द्वीप में आज कथित तौर पर अवैध शिकार की ताजा घटना में एक भारतीय नौका जब्त की गई और चार मछुआरों को गिरफ्तार किया गया।

नौसने ने कहा कि श्रीलंकाई जल क्षेत्र में कथित तौर पर अवैध मछली पकड़ने के लिए 2024 में अब तक 182 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया गया है और उनकी 25 नौकाएं जब्त की गई हैं। पिछले साल 2023 में 240 से 245 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। इस तरह की ज्यादातर घटनाएं पाक जलडमरूमध्य में होती हैं। यह तमिलनाडु से उत्तरी श्रीलंका के बीच एक पट्टी है। यह मछलियों के लिए समृद्ध क्षेत्र माना जाता है।

श्रीलंका के मस्त्स्य मंत्रालय ने कहा कि भारती द्वारा कथित तौर पर अवैध रूप से मछली पकड़ने के मुद्दे पर विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ चर्चा की जाएगी, जब वह 20 जून को यहां आएंगे।भारत और श्रीलंका के संबंधों में मछुआरों का मुद्दा एक विवादास्पद मुद्दा है। श्रीलंका की नौसेनिकों ने पाक जलडमरूमध्य में भारतीय मछुआरों पर गोलीबारी की और श्रीलंका के जल क्षेत्र में अवैध रूप से प्वेश करने के लिए उनकी नौकाओं को जब्त किया।