सोनाक्षी सिन्हा की शादी , देखें वीडियो

इन दिनों बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) और जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) की शादी की खबरों को लेकर बाजार काफी गर्म है। सोशल मीडिया पर फैन्स इस बारे में काफी एक्साइटिड हैं कि आखिर क्या सच में दोनों डेट कर रहे हैं? क्या दोनों शादी के लिए तैयार हैं? या फिर ये सिर्फ दोस्ती है। अब इस बारे में तो पुख्ता तौर पर कुछ भी कहना काफी मुश्किल है, लेकिन इस बीच सोनाक्षी सिन्हा ने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में सोनाक्षी बता रही हैं कि मीडिया उनकी शादी के पीछे पड़ा है, वहीं उन्होंने इसकी वजह भी बताई है।

सोनाक्षी सिन्हा ने इंस्टाग्राम पर एक लिप सिंक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में सोनाक्षी ने उनकी शादी की खबरों पर रिएक्ट किया है। वीडियो में ऊपर टेक्स्ट में लिखा है, ‘मैं मीडिया से पूछ रही हूं- क्यों मेरी शादी के पीछे पड़े हो?’ जिस पर मीडिया का जवाब सोनाक्षी लिप सिंक करते हुए देती हैं और कहती हैं- ‘अच्छा लगता है मुझे, बहुत मजा आता है।’इस वीडियो पर कई सेलेब्स ने रिएक्ट किया है, जिन में एक नाम जहीर इकबाल का भी है, जिन्होंने हंसने वाली इमोजी कमेंट की है।बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा ने हाल ही में अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया है। बर्थड के खास मौके पर जहीर ने इंस्टाग्राम पर सोनाक्षी सिन्हा का एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में सोनाक्षी सिन्हा एक फ्लाइट में स्नैक्स का लुत्फ उठाती नजर आ रही हैं। वीडियो में सोनाक्षी के साथ जहीर इकबाल भी नजर आ रहे हैं। वीडियो शेयर करते हुए जहीर इकबाल ने कैप्शन दिया है, ‘जन्मदिन मुबारक हो सोन्ज…शुक्रिया मुझे ना मारने के लिए। आई लव यू..आपको ढेर सारा खाना, फ्लाइट्स, प्यार और खुशियां यूं ही मिलती रहें।’ बता दें कि जहीर इकबाल एक अभिनेता हैं, जिन्होंने साल 2019 में फिल्म नोटबुक के जरिए बॉलीवुड डेब्यू किया था। ये फिल्म सलमान खान के प्रोडक्शन में बनी थी। सलमान ने इस फिल्म के जरिए जहीर और प्रनूतन बहल को सलमान खान ने लॉन्च किया। बता दें कि जहीर के पिता इकबाल रतनसी, सलमान खान के दोस्त हैं। जहीर कई बार अपने पिता के साथ सलमान खान के सेट पर जाते थे और यहीं ये जहीर का इंट्रेस्ट एक्टिंग में आया। जहीर के पिता ज्वैलर हैं। हालांकि जहीर ने अलग प्रोफेशन अपनाया।