अफ्रीका में किशोरों और युवाओं को एड्स की रोकथाम एवं बचाव के लिए सोशल मीडिया अभियान

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने अफ्रीका में किशोरों और युवाओं को एड्स की रोकथाम एवं बचाव के बारे में जानकारी देने के लिए ‘द टी ऑन एचआईवी’ नाम से एक सोशल मीडिया अभियान की शुरुआत की है। डब्ल्यूएचओ ने एक दिसंबर को आने वाले 31वें विश्व एड्स दिवस के मद्देनजर इस अभियान की शुरुआत की है।

‘द टी ऑन एचआईवी’ अभियान के तहत अफ्रीका के कम से कम 10 लाख किशोरों तथा युवाओं को एड्स के प्रति जागरुक करने के अलावा इस जानलेवा बीमारी से पीड़ति लोगों को सकारात्मक सोच के साथ अपनी भजदगी जीने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इस अभियान की शुरुआत शुक्रवार से हो चुकी है। इस अभियान के तहत एचआईवी के बारे में लोगों तक महत्वपूर्ण जानकारी पहुंचाने तथा युवाओं के अनुकूल स्वास्थ्य सेवाओं की वकालत करने वाले ‘एचआईवी चैंपियन’ कैडर का भी विस्तार किया जाएगा।

वर्ष 2018 की रिपोर्ट के मुताबिक विश्व में 16 लाख लोग एचआईवी से पीड़ति हैं जिनमें से करीब 15 लाख उप-सहारा अफ्रीका क्षेत्र में रहते हैं। संयुक्त राष्ट्र के आंकड़ों के अनुसार अफ्रीका में प्रत्येक तीन में से केवल एक युवक को ही एचआईवी के बारे में समग्र जानकारी है जबकि 15 से 24 वर्ष की 10 युवतियों में से सात को एचआईवी के बारे में बेहतर जानकारी नहीं है।