जीजा के साथ भागी 21 की साली, एक साल से चल रहा था…

सुबह 5 बजे पडोस में खबर की, लेकिन कोई सूचना नहीं मिली। इसके बाद कार पर नजर गई तो वह भी गायब थी। पति को फोन किया तो स्वीच ऑफ आया। इसके बाद मायके में फोन कर जानकारी दी।

 

उसने बताया कि पिछले कुछ दिनों से दोनों की गतिविधियां बदली बदली सी लगने लगी थी किन्तु अपनी ही सगी बहन और पति के बारे में गलत सोचना पाप है, यह सोचकर खुद को दिलासा देती थी।

गुरुवार की रात को हमेशा की तरह ही सोए थे। मगर रात 4 बजे जब नींद खुली तो पति गायब था। इसके बाद आरती के कमरे में गई तो वह भी नहीं मिली। आसपास ढूंढा, मगर कुछ पता नहीं चला।

आरती (बहन का बदला हुआ नाम) और उसके पति शुरू से ही खूब हंसी मजाक किया करते थे, इसलिए उसको कभी शक ही नहीं हुआ कि ऐसा भी हो सकता है। हालांकि, एक साल पहले जब वो कुछ सामान लेने पडोस में गई हुई थी तब दोनों को एक बेड पर बैठे देखा, तो मन में विचित्र सा वहम जरूर हुआ था, मगर खुद को समझा लिया कि ऐसा नहीं हो सकता।

उसका पति अलवर में एक निजी कंपनी में काम करता है, जहां उसको अच्छी तनख्वाह मिलती है। शालिनी ने बताया कि करीब 3 साल पहले जब उनके बेटी हुई तब एक साल बाद घरेलू कामकाज में हाथ बंटाने के लिए उसकी 18 साल की छोटी बहन को बुला लिया।

शालिनी (बदला हुआ नाम) ने बताया कि उनकी शादी करीब 13 साल पहले हुई थी। उसके करीब एक साल बाद बेटा हुआ और बेटे के जन्म के 2 साल बाद दूसरा बेटा, फिर करीब डेढ़ साल बाद बेटी का जन्म हुआ।

रात को अपने 2 बेटों और एक बेटी के साथ पत्नी के साथ खुशी खुशी खाना खाकर सोने वाले जीजा ने रात में ऐसी करतूत कर दी, जिससे उसकी पत्नी और रिश्तेदार शर्मसार होने को मजबूर हो गए।

यहां मुख्यालय से करीब 23 किलोमीटर दूर स्थित एक गांव में अजीब हादसा घटित हुआ। एक 40 साल के जीजा के साथ 3 साल से उसी के घर रहकर पढ़ाई कर रही 21 वर्षीय साली भाग गई।