तो इस दिन शादी के बंधन में बंधने वाली है सपना चौधरी, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ये विडियो

बिग बॉस से घर-घर मशहूर हुईं सपना चौधरी के फैंस उनके बारे में हर छोटी सी छोटी बात जानना चाहते हैं। फैंस उनके डांस मूव्स के दीवाने हैं। अब ऐसी खबर आ रही है कि सपना अपने करोड़ों चाहने वालों का दिल तोड़कर शादी के बंधन में बंध गई हैं। इस वायरल हो रही तस्वीर का सच क्या है आइए जानते हैं।


सपना की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें सपना दुल्हन बनीं नजर आ रही हैं और कार में बैठी हैं। एक अन्य तस्वीर में सपना एक शख्स के साथ खड़ी हैं। ऐसा दावा किया जा रहा है कि सपना ने इसी शख्स से शादी कर ली।

दरअसल, जिस तस्वीर में सपना दुल्हन बनी हुई हैं वो उनके किसी एल्बम का हो सकता है। दूसरी तस्वीर में वो एक शख्स के साथ खड़ी हैं उसका नाम वीर साहू है। वीर साहू को दूसरा बब्बू मान कहा जाता है। वीर हरियाणा के मशहूर कलाकार हैं जो कई हरियाणवी और पंजाबी गानों में नजर चुके हैं। वीर के साथ सपना की जो फोटो वायरल हो रही है वो छह महीने पुरानी है।

सच्चाई ये है कि सपना की शादी अभी तक नहीं हुई है। हां उनका परिवार उनकी शादी की तैयारियों में जरूर जुटा हुआ है। सपना अभी गुरुग्राम में रह रही हैं। करीबी कलाकारों के मुताबिक, सपना वीर साहू के साथ शादी के बंधन में बंधेंगी। शादी की तारीख का एलान जल्द ही किया जा सकता है।

सपना चौधरी ने बिग बॉस सीजन 11 में हिस्सा लिया था। उन्होंने अपनी अदाओं से सभी का दिल जीत लिया। बिग बॉस के घर से बाहर निकलने के बाद तो सपना चौधरी जैसे चारों ओर छा सी गईं। अब वो देश भर में स्टेज शो कर रही हैं। यही नहीं सपना ने कई फिल्में की हैं और यूट्यूब पर उनके गाने धूम मचा रहे हैं।