पूरी दुनिया में कोरोना से संक्रमित हुए इतने लोग , अब तक हो चुकी इतनी मौतें

संयुक्त राष्ट्र ने चेतावनी दी है कि महामारी से वैश्विक स्तर पर मानसिक बीमारी का खतरा बढ़ेगा। महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने मनोवैज्ञानिक परेशानियों से निपटने के लिए सरकारों, संस्थाओं को आगाह किया।

 

लोगों को अपनों को खोने का दुख, नौकरी जाने का सदमा और अकेले रहने की आदत इसका बड़ा कारण हो सकता है। यह बीमारी उन परिवारों और समुदायों को ज्यादा प्रभावित कर सकती है, जो मानसिक रूप से तनाव में हैं।

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने गुरुवार को कहा कि महामारी के दौरान देश में 6 लाख लोगों की नौकरियां खत्म हुई हैं। देश में बेरोजगारी दर अप्रैल में 5.2% से बढ़कर 6.2% हो गई है।

मॉरिसन ने कहा कि यह बेहद कठिन समय है। यह आंकड़े बेहद हैरान करने वाले हैं। लॉकडाउन में ढील देने से अर्थव्यवस्था के कुछ बेहतर होने की उम्मीद है।

अमेरिका में 24 घंटे में 1813 लोगों की मौत हुई है और 21 हजार 712 संक्रमित मिले हैं। इस समय देश में 14 लाख 30 हजार 348 लोग संक्रमित हैं।

वहीं, 85 हजार 197 लोगों की जान जा चुकी है। देश के सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य न्यूयॉर्क में तीन लाख 50 हजार से ज्यादा केस मिल चुके हैं, जबकि 27 हजार मौत हो चुकी है।

दुनिया में करोनावायरस से अब तक 44 लाख 28 हजार 236 लोग संक्रमित हो चुके हैं। 16 लाख 57 हजार 905 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं, मौतों का आंकड़ा तीन लाख के करीब हो गया है।

ब्राजील में मरने वालों की संख्या 13 हजार से ज्यादा हो गई है। देश में 24 घंटे में 749 लोगों की जान गई है। अब यह दुनिया का छटा सबसे ज्यादा प्रभावित देश बन गया है।

वहीं, संयुक्त राष्ट्र ने चेतावनी दी है कि महामारी से वैश्विक स्तर पर मानसिक बीमारी का खतरा बढ़ेगा। महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने मनोवैज्ञानिक परेशानियों से निपटने के लिए सरकारों और संस्थाओं को आगाह किया है।