देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 32,74,672 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 24,60,85,649 हो गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में दैनिक पॉजिटिविटी रेट 4.49% और रिकवरी रेट 94.93% है।
1,34,580 मरीजों के डिस्चार्ज होने के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 2,77,90,073 हुई। देश में अभी भी कोरोना के सक्रिय मामलों की कुल संख्या 11,21,671 है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में आज चौथे दिन कोरोना वायरस के एक लाख से कम नए मामले आए है।
पिछले 24 घंटे में कोरोना के 91,702 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,92,74,823 हो गई है। इसके साथ ही इतने ही समय में 3,403 लोगों की जान गई है, जिसके बाद कुल मौतों की संख्या 3,63,079 हो गई है।