एक दिन में मिले कोरोना के इतने नए केस , 24 घंटे में 1.03 लाख मरीज हुए ठीक

पिछले 24 घंटे में केरल में 13 हजार से अधिक, महाराष्ट्र और तमिलनाडु 10 हजार से अधिक केस मिले हैं। कर्नाट में 7 हजार से अधिक, जबकि आंध्र प्रदेश में 6 हजार से अधिक केस मिले हैं। हालांकि मणिपुर मेघालय, मिजोरम, दादर नगर हवेली और दमन दीव में ठीक होने वालों की संख्या नए केस से अधिक रही।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार,भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 19,31,249 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 38,52,38,220 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 34,63,961 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 26,55,19,251 हुआ।

देश में अब तक 2.96 करोड़ मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से 2.84 करोड़ ठीक हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 1.03 लाख लोग ठीक हुए। देश में इस समय 8.21 लाख एक्टिव केस हैं। देश में अब तक 3.81 लाख लोगों की संक्रमण से मौत हुई है।

देश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार पर काबू है। पिछले 10 दिनों से लगातार 1 लाख से कम केस आ रहे हैं। हालांकि पिछले दिनों मामूली केस बढ़े हैं। 24 घंटे में 67 हजार से अधिक केस मिले हैं। जबकि 15 जून को यही आंकड़ा 62 हजार था।

पिछले 24 घंटे में 2329 की मौत हुई है। 15 जून को यही संख्या 2540 थी। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में कोरोना वायरस के सक्रिय मामले 71 दिनों बाद सबसे कम हैं।

दैनिक पॉजिटिविटी रेट 3.48% है। कोरोना केस कम होने के बाद कई राज्यों ने लॉकडाउन में छूट देना शुरू की है। पहली तस्वीर केरल की है। यहां आज से लॉकडाउन में ढील दी गई है। इसके बाद शराब की दुकानों पर लाइन लग गई।